Problem & Solution
हम क्या हल कर रहे हैं? (The Problem) आज मानवता ‘रोटी और रोज़ी’ के डर में फंसी है।
- AI और स्वचालन: इसके कारण लाखों ग्रामीण नौकरियाँ खतरे में हैं।
- घाटे की खेती: बढ़ती लागत और जलवायु परिवर्तन के कारण छोटे किसानों का नुकसान।
- मानसिक तनाव: आर्थिक असुरक्षा के कारण युवाओं में भारी डिप्रेशन और शहरों की ओर पलायन।
हमारा समाधान (The Solution) – MLIFS: हम मल्टी-लेयर इंटीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम (MLIFS) का निर्माण कर रहे हैं। यह एक 100% शून्य-अपशिष्ट (Zero-Waste) चक्रीय पारिस्थितिकी तंत्र है।
- लेयर 1 (मत्स्य पालन): 30–40 फीट गहरी फिश कैनाल। (मछली का अपशिष्ट फसलों के लिए खाद बनता है)।
- लेयर 2 (पशुपालन): पानी के ऊपर एलिवेटेड डेक पर बकरी और पोल्ट्री पालन। (इनका अपशिष्ट बायो-इनपुट बनता है)।
- लेयर 3 (कृषि): उच्च मूल्य वाली औषधीय और जैविक फसलें। (फसल के अवशेष पशुओं का चारा बनते हैं)।
- लेयर 4 (ऊर्जा): सबसे ऊपरी परत पर 1.5-2 MW का सोलर प्लांट जो पूरे सिस्टम को ऊर्जा देता है।

